With Translation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
With Translation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 जुलाई 2022

फेंक जहां तक भाला जाए

कब तक बोझ संभाला जाए?

द्वंद्व कहां तक पाला जाए?

दूध छीन बच्चों के मुख से

क्यों नागों को पाला जाए?

दोनों ओर लिखा हो भारत 

सिक्का वही उछाला जाए!

तू भी है राणा का वंशज,

फेंक जहां तक भाला जाए!

 

इस बिगड़ैल पड़ोसी को तो,

फिर शीशे में ढाला जाए!

तेरे मेरे दिल पर ताला

राम करें ये ताला जाए!

वाहिद के घर दीप जले तो,

मंदिर तलक उजाला जाए!


कब तक बोझ संभाला जाए?

युद्ध कहां तक टाला जाए?

तू भी राणा का वंशज,

फेंक जहां तक भाला जाए!


English Translation

For how long shall we bear the burden?

For how long shall we try to harbour enmity?

Snatching the milk away from children,

For how long shall we feed snakes?

On whose both sides is written India,

that coin only we should use for any toss [e.g. must take care of Indian interests]

After all, you are lineage of Rana Pratap,

Go ahead, throw the jevelin as far as you can


This errant neighbours must be,

set in its place

This lock on our hearts,

must be wished away

Light in lamp in my house,

must light the nearest temple


For how long shall we bear the burden?

For how long shall we try to delay the inevitable confrontation?

After all, you are lineage of Rana Pratap,

Go ahead, throw the jevelin as far as you can

बुधवार, 3 जनवरी 2018

एक तुम्हारा होना

एक तुम्हारा होना
क्या से क्या कर देता है
बेजुबान छत‚ दीवारों को
घर कर देता है।

खाली शब्दों में
आता है
ऐसा अर्थ पिरोना
गीत वन गया-सा
लगता है 
घर का कोना-कोना
एक तुम्हारा होना
सपनों को स्वर देता है।

आरोहों अवरोहों से
समझाने
लगती हैं
तुमसे जुड़कर
चीजें भी
बतियाने लगती हैं
एक तुम्हारा होना
अपनापन भर देता है
एक तुम्हारा होना
क्या से क्या कर देता है।


English Translation

Just your presence,
what an impact it has!
Makes the home out of
mute walls and ceilings!

Even to bare words,
you impact significant meaning!
Every nook and corner of home seems
to be singing now!
Just your presence,
gives voice to [my] dreams!

Stairs going up and stairs going down
talk to each other!
Connecting you, things too
talk to each other!
Just your presence,
makes me feel loved!
Just your presence,
what an impact it has!

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं

ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये व्यवहार नहीं

धरा ठिठुरती है सर्दी से
आकाश में कोहरा गहरा है
बाग़ बाज़ारों की सरहद पर
सर्द हवा का पहरा है

सूना है प्रकृति का आँगन
कुछ रंग नहीं , उमंग नहीं
हर कोई है घर में दुबका हुआ
नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं

चंद मास अभी इंतज़ार करो
निज मन में तनिक विचार करो
नये साल नया कुछ हो तो सही
क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही

उल्लास मंद है जन -मन का
आयी है अभी बहार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं

ये धुंध कुहासा छंटने दो
रातों का राज्य सिमटने दो
प्रकृति का रूप निखरने दो
फागुन का रंग बिखरने दो

प्रकृति दुल्हन का रूप धार
जब स्नेह – सुधा बरसायेगी
शस्य – श्यामला धरती माता
घर -घर खुशहाली लायेगी

तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि
नव वर्ष मनाया जायेगा
आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर
जय गान सुनाया जायेगा

युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध
नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध
आर्यों की कीर्ति सदा -सदा
नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

अनमोल विरासत के धनिकों को
चाहिये कोई उधार नहीं
ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं




English Translation

We don't accept this new year
This is not our festival
This is not our custom
This is not our way of life

Earth is shivering from cold
Sky is very foggy
Borders of gardens and markets are
guarded by the Chilled air

Nature's cradle is barren
There is no colour, no enthusiasm
Everyone is crouched within home
This is no way for a new year

Wait for a few months
Think about it a little
New year must bring something new, doesn't it?
Why forget common sense in copying something

Everyone's heart is low on joy
It isn't spring season yet
We don't accept this new year
This is not our festival

Let the fog clear
Let darkness limit
Let Nature's beauty shine
Let colours of Spring open up

When Nature will shower love
like newlywed bride
Mother earth, our lush green earth
bring joy to everyone

Only then on first day of Chaitra Shukla month
we will celebrate new year
On blessed land of Aryavrat
song of victory will be sung

Self-sufficient logically and in implication
Our new work will be popular
As Arya's legacy lives on
New year is the first day of Chaitra Shukla month

Inheritors of invaluable inheritance
don't want any loan [festival]
We don't accept this new year
This is not our festival
This is not our custom
This is not our festival

बुधवार, 8 फ़रवरी 2017

नाम उसका राम होगा

गगन के उस पार क्या
पाताल के इस पार क्या है?
क्या क्षितिज के पार, जग
जिस पर थमा आधार क्या है?

दीप तारों की जलाकर
कौन नित करता दिवाली?
चांद सूरज घूम किसकी
आरती करते निराली?

चाहता है सिन्धु किस पर
जल चढ़ा कर मुक्त होना?
चाहता है मेघ किसके
चरण को अविराम धोना?

तिमिरं-पलकें खोल कर
प्राची दिशा से झाँकती है?
माँग में सिन्दुर दें
ऊषा किसे नित ताकती है?

गगन में सन्ध्या समय
किसके सुयश का गान होता?
पक्षियों के राग में किस
मधुर का मधु-दान होता?

पवन पंखा झल रहा है
गीत कोयल गा रही है
कौन है, किसमें निरंतर
जग-विभुति समा रही है?

यदि मिला साकार तो वह
अवध का अभिराम होग
ह्रुदय उसका धाम होगा
नाम उसका राम होगा


English Translation

What is on other side of the sky?
What is on other side of inferno?
What is beyond horizon?
What is base on which the world is supported?

By lightening the lamps of star
Who daily makes Diwali?
Rotating Sun and Moon
Whom do they worship?

On whose feet does the Ocean
want to pour water and gain Nirvana?
Whose feet do the clouds
want to wash continuously?

Opening its dark eyes,
Early morning peaks from East
Donning Vermillion on its head,
Who does morning wait for?

In the sky, in the evening
Whose glory is sung?
In the singing of birds,
Whose sweet voice is reflected?

The Wind is fanning [whom],
Cuckoo is singing [for whom],
Who is to continuously
The World is moving towards?

If he were to materialize
That would be pride of Avadh
He shall reside in our hearts
and He shall be called Ram

गुरुवार, 29 दिसंबर 2016

सूर्य सा मत छोड़ जाना

मैं तुम्हारी बाट जोहूँ
तुम दिशा मत मोड़ जाना

तुम अगर ना साथ दोगे
पूर्ण कैसे छंद होंगे
भावना के ज्वार कैसे
पंक्तिओ में बंद होंगे

वर्णमाला में दुखों की
और कुछ मत जोड़ जाना

देह से हूँ दूर लेकिन
हूँ ह्रदय के पास भी मैं
नयन में सावन संजोये
गीत भी मधुमास भी मैं

तार में झंकार भर कर
बीन-सा मत तोड़ जाना

पी गई सारा अंधेरा
दीप-सी जलती रही मैं
इस भरे पाषांण युग में
मोम सी गलती रही मैं

प्रातः को संध्या बना कर
सूर्य सा मत छोड़ जाना


English Translation
I will wait for you,
you shouldn't change direction

If you won't be there,
who will complete my words,
how will floods of emotion,
be captured in lines of poem?

In alphabet of sorrows,
please don't add anything more

I am distant, yet
I am closer to your heart
with hopes in my eyes,
I am poem and [season of] poetry too

By plucking the strings,
don't break my clarinet

I absorbed all the darkness
and lit myself like a lamp
In this crowded hard world
I melted like wax

In the evening, after the morning
don't abandon me like sun

पास हुए हम

पास हुए हम, हुर्रे हुर्रे!
दूर हुए गम, हुर्रे हुर्रे!

रोज नियम से किय परिश्रम
और खपाया भेजा,
धीरे-धीरे, थोड़ा-थोड़ा,
हर दिन ज्ञान सहेजा,
रुके नही हम, हुर्रे हुर्रे!

हम कछुआ ही सही, चल रहे
लगातार पर धीमें,
हम खरगौश नहीं कि दौड़े,
सोयें रास्तें हीं में।
रूका नहीं क्रम, हुर्रे हुर्रे!

बात नकल की कोई हमनें
कभी ना मन में लाई,
सिर्फ पढ़ाई के बल पर ही
आह सफलता पाई,
जी गया श्रम, हुर्रे हुर्रे!
पास हुए हम, हुर्रे हुर्रे!


English Translation
Hurrah! We passed [the exams]
Hurrah! All the sorrows have vanished

We worked hard every day
and crammed our brains
in parts and pieces
we learned everything
Hurrah! We dodn't stop learning

Like an tortoise, we crawled
slowly yet steadily
We didn't run like hare
and slept off on the way
Hurrah! Our progress didn't stop

Even thought of cheating
didn't cross our minds
Only focus was power of study
to gain successes
Hurrah! Our effort fructified
Hurrah! We passed

गुरुवार, 8 सितंबर 2016

पवित्र मन रखो

पवित्र मन रखो, पवित्र तन रखो

पवित्र मन रखो, पवित्र तन रखो
पवित्रता मनुष्यता की शान है
जो मन वचन कर्म से पवित्र है
वो चरित्रवान ही यहाँ महान है ।।२।।

बड़ा ही मूल्यवान है तुम्हारा ये जनम, तुम्हारा ये जनम ।।२।।
जगत की कर्म भूमी में करो भले करम, करो भले करम
अच्छे रखो विचार, उत्तम करो व्यवहार ।।२।।
आदर्श व्यक्ति की ये पहचान है
जो मन वचन कर्म से पवित्र है
वो चरित्रवान ही यहाँ महान है

पवित्र मन ... महान है

तुम अपनी आँख में अमृत रखो विमल विमल, सदा विमल विमल ।।२।।
तुम्हारी वाणी में मधुर्य हो सरल सरल, सदा सरल सरल
तुम होके निर्विकार, सबका करो सत्कार ।।२।।
ये जन्म तुम्हारा इम्तिहान है
जो मन वचन कर्म से पवित्र है
वो चरित्रवान ही यहाँ महान है

पवित्र मन ... महान है
पवित्र मन रखोऽऽ ।।६।।



English Translation

Keep your heart pure, keep your body pure

Keep your heart pure, keep your body pure
Purity is pride of humanity
Whoever is pure in his heart, words, and deeds
That person has true character and attains glory

Your life is very valuable, very valuable
Do good deeds in arena of life, do good deeds
Have good thoughts, Show good behaviour
That is sign of model human
Whoever is pure in his heart, words, and deeds
That person has true character and attains glory

Keep your heart pure ... attains glory

Keep kindness in your eyes, keep kindness
Keep gentleness in your  voice, keep gentleness
Without any ill-feeling, you serve everyone
This life is test [of your character]
Whoever is pure in his heart, words, and deeds
That person has true character and attains glory

Keep your heart pure ... attains glory
Keep your heart pure

वह जीवन क्या जीवन है

वह जीवन भी क्या जीवन है, जो काम देश के आ ना सका
वह चंदन भी क्या चंदन है, जो अपना वन महका ना सका

जिसकी धरती पर जन्म लिया, जिसके समीर से साँस चली
जिसके अमृत से प्यास बुझी, जिसकी माटी में देह पली
वह क्या सपूत जो जन्मभूमि के, प्रति कर्तव्य निभा ना सका
वह जीवन...
वह चंदन...

मुनिवर दधिची हो गए अमर, जिनकी हड्डियों से वज्र बना
संकट समाज का दूर किया, देकर पावन शरीर अपना
वह मानव क्या समाज हित में, जो प्राण प्रसून चढ़ा ना सका
वह जीवन...
वह चंदन...

ऐसे महान चाणक्य जिन्होंने, चंद्रगुप्त का सृजन किया
अन्याई राजा को रोंधा, यूनानी शत्रु दमन किया
वह नाविक क्या जो तूफ़नो में, नौका पार लगा ना सका
वह जीवन...
वह चंदन...

राणा का जीवन जीवन था, जिसने महलों को छोड़ दिया
रोटियाँ घाँस की खावन में, आज़ादी का संघर्ष किया
वह देश प्रेम क्या देश प्रेम, जो कंटक पथ अपना ना सका
वह जीवन...
वह चंदन...

राणा के पास नहीं पैसा, पैसे के बिना नहीं सेना
तब भामाशाह बढ़ा आगे, लेकर रूपया पैसा गहना
वह धन क्या अवसर आने पर जो, त्याग भाव दिखला ना सका
वह जीवन...
वह चंदन...

वह जीवन...
वह चंदन...

English Translation

What life is that life, which couldn't be useful its country
What sandalwood is that sandalwood, which couldn't even make its forest fragrant

On whose land you were born, whose air you breathed
Whose nectar your drunk, whose soil your body played in
What son is that who couldn't fulfil his duties towards his motherland

Sage Dadhichi is immortal, whose bones were made into weapon
Who averted humanity's problem, by sacrificing his own own body
What man is that who cannot put down his life for benefit of humanity

Chanakya was great, for he raised Chandragupta
to fight with cruel king, and chased away greek enemy
What boatman is that who cannot sail his boat to coast during storms

What a life King Maharana Pratap's had, after leaving his palace
Even after eating roti of grass, he fought for his freedom
What patriotism is that which cannot choose path of hardship

Maharana didn't have money, and without money, couldn't have army
Then Bhamashah came up with all his wealth and jewellery
What money is that when needed couldn't be donated

बुधवार, 27 जनवरी 2016

माँ कह एक कहानी

माँ कह एक कहानी।
बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी?
कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की बेटी
कह माँ कह लेटी ही लेटी, राजा था या रानी?
माँ कह एक कहानी।

तू है हठी, मानधन मेरे, सुन उपवन में बड़े सवेरे,
तात भ्रमण करते थे तेरे, जहाँ सुरभि मनमानी।
जहाँ सुरभि मनमानी! हाँ माँ यही कहानी।

वर्ण वर्ण के फूल खिले थे, झलमल कर हिमबिंदु झिले थे,
हलके झोंके हिले मिले थे, लहराता था पानी।
लहराता था पानी, हाँ हाँ यही कहानी।

गाते थे खग कल कल स्वर से, सहसा एक हँस ऊपर से,
गिरा बिद्ध होकर खर शर से, हुई पक्षी की हानी।
हुई पक्षी की हानी? करुणा भरी कहानी!

चौंक उन्होंने उसे उठाया, नया जन्म सा उसने पाया,
इतने में आखेटक आया, लक्ष सिद्धि का मानी।
लक्ष सिद्धि का मानी! कोमल कठिन कहानी।

माँगा उसने आहत पक्षी, तेरे तात किन्तु थे रक्षी,
तब उसने जो था खगभक्षी, हठ करने की ठानी।
हठ करने की ठानी! अब बढ़ चली कहानी।

हुआ विवाद सदय निर्दय में, उभय आग्रही थे स्वविषय में,
गयी बात तब न्यायालय में, सुनी सब ने जानी।
सुनी सब ने जानी! व्यापक हुई कहानी।

राहुल तू निर्णय कर इसका, न्याय पक्ष लेता है किसका?
कह दो निर्भय जय हो जिसका, सुन लूँ तेरी वाणी
माँ मेरी क्या बानी? मैं सुन रहा कहानी।

कोई निरपराध को मारे तो क्यों न अन्य उसे उबारे?
रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी।
न्याय दया का दानी! तूने गुणी कहानी।

English Translation

[Son:] Mother, tell me a story
[Mother:] Son, you think I am your [maternal] grandmother [to tell you a story?]
[Son:] My sister tells me that you are my grandmother's daughter
Tell mother, of King or Queen, even if you just stay laying down
Mother, tell me a story

[Mother:] You are stubborn, my love and pride, listen, in the morning in a garden
Your father was taking a stroll, where ambiance was fragrant
[Son:] Where ambiance was fragrant? Yes, mother, this story!

[Mother:] Multi-colour flowers were in blossom, Dew drops were shining brightly
Light breeze was flowing, Water was flowing
[Son:] Water was flowing? Yes, mother, this story!

[Mother:] Birds were singing and chirping, suddenly a swan fell
From the height, being injured by the arrow, oh, the bird was suffering
[Son:] Bird was suffering? Yes, mother, this story!

[Mother:] Shocked, he picked it up, and it felt relieved
But suddenly hunter came, proud of his aim
[Son:] Proud of his aim? Soft but hard story!

[Mother:] Hunter asked for injured bird, but your father was protector
Then the killer of bird decided to be insistent
[Son:] Decided to be insistent? Now the story moves!

[Mother:] Kind hearted and cruel hearted started debating, everyone was claiming himself right
Then the matter proceeded to court of justice, public listened to the matter
[Son:] Everyone listened to the matter? The story is inching climax!

[Mother:] Rahul [my son] you decide, who should justice favor?
Tell me freely who should win, I want to hear in your voice
[Son:] Mother, what of my voice? I am mere listener to story

[Mother:] If someone hurts an innocent, shouldn't other help them?
Justice prevailed protector over killer, for justice is kind and sympathetic
[Son:] Justice is kind! What a story!

सोमवार, 11 मई 2015

आप मिले तो

आप मिले तो लगा जिंदगी
अपनी आज निहाल हुई
मन जैसे कश्मीर हुआ है
आँखें नैनीताल हुई।

तन्हाई का बोझा ढो-ढो
कमर जवानी की टूटी
चेहरे का लावण्य बचाये
नही मिली ऐसी बूटी
आप मिले तो उम्र हमारी
जैसे सोलह साल हुई।

तारों ने सन्यास लिया था
चाँद बना था वैरागी
रात सध्वी बनकर काटी
दिन काटा बनकर त्यागी
आप मिले तो एक भिखारिन
जैसे मालामाल हुई।

कल तक तो सपनों की बगिया
में पतझर का शासन था
कलियाँ  थी लाचार द्रोपदी
मौसम बना दुःशासन था
आप मिले तो लगा सुहागिन
हर पत्ति, हर डाल हुई।

बस्ती में रहकर भी हमने
उम्र पहाड़ों पर काटी
कभी मिली हैं हमें ढलानें
कभी मिली ऊंची घाटी
आप मिले तो धूल राह की
चन्दन और गुलाल हुई।

अंधे को मिल गी आँख
भूखे को आज मिली रोटी
जीवन की ऊसर धरती में
दूब ऊठी छोटी-छोटी
आप मिले तो सभी निलंबित
खुशियाँ आज बहाल हुई
मन जैसे कश्मीर हुआ है
आँखे नैनीताल हुई।


English Translation

When I met you, I felt my life has been redeemed,
My heart became [happy as in] Kashmir, eyes became [beautiful as] Nainital

Back of my youth was burdened by weight of loneliness,
I didn't find a medicine which could stop decay of glow of the face,
Yet, when I met you, I became [as youthful as] 16 year old

Stars had abandoned me, Moon was uninterested,
Nights were spent as ascetic, Day as carefree,
Yet, when I met you, suddenly a mendicant became prosperous

Till yesterday, fall ruled by garden of dreams,
Flower buds quivered like Draupadi against Dusashan of season
Yet, when I met you, I felt every leaf and branch became like new bride

I spent my time [like] in hills, even when I was living in town,
Sometimes I found slopes, sometimes valleys,
Yet, when I met you, even path of dust became [fragrant as] sandalwood and colourful

Like a blind finding an eye, and hungry finding a bread
Grass started growing on barren land of life,
When I met you, all my pending desires were fulfilled
My heart became [happy as in] Kashmir, eyes became [beautiful as] Nainital

बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

सखि, वे मुझसे कहकर जाते

सखि, वे मुझसे कहकर जाते,
कह, तो क्या मुझको वे अपनी पथ-बाधा ही पाते?

मुझको बहुत उन्होंने माना
फिर भी क्या पूरा पहचाना?
मैंने मुख्य उसी को जाना
जो वे मन में लाते।
सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

स्वयं सुसज्जित करके क्षण में,
प्रियतम को, प्राणों के पण में,
हमीं भेज देती हैं रण में -
क्षात्र-धर्म के नाते।
सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

हुआ न यह भी भाग्य अभागा,
किसपर विफल गर्व अब जागा?
जिसने अपनाया था, त्यागा;
रहे स्मरण ही आते!
सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

नयन उन्हें हैं निष्ठुर कहते,
पर इनसे जो आँसू बहते,
सदय हृदय वे कैसे सहते?
गये तरस ही खाते!
सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

जायें, सिद्धि पावें वे सुख से,
दुखी न हों इस जन के दुख से,
उपालम्भ दूँ मैं किस मुख से?
आज अधिक वे भाते!
सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

गये, लौट भी वे आवेंगे,
कुछ अपूर्व-अनुपम लावेंगे,
रोते प्राण उन्हें पावेंगे,
पर क्या गाते-गाते?
सखि, वे मुझसे कहकर जाते।

English Translation
Poem is from perspective of wife (addressing her friend) of Gautama Bhuddha who renounced her and his married life in pursuit of truth and God.

Dear friend, he could have spoken to me before leaving,
Tell me, would he have found me hinderance in his path?

He respected and loved me a lot,
But did he really understand me?
I had always consider that priority,
whatever he uttered and believed.
Dear friend, he could have spoken to me before leaving,

In a moment's notice, armouring..
..our husbands, even against dangers of their lives,
we [wives] send them to war,
to defend the truth and virtue.
Dear friend, he could have spoken to me before leaving,

Isn't my fortune all ruined now?
Of whom will I be proud of?
Who I considered mine, abandoned me!
Oh, I miss him so much.
Dear friend, he could have spoken to me before leaving,

My eyes rue his cold-heartedness,
But tears falling from these,
How could he, of tender heart, would have borne?
He could have pitied me!
Dear friend, he could have spoken to me before leaving,

I pray that he find truth he is seeking,
That he isn't worried by my pain,
How can I even condemn him?
My love for him as only increased!
Dear friend, he could have spoken to me before leaving,

I am sure he will come back,
And bring back something nice and unique,
My crying life will wait for him,
And sing for him.
Dear friend, he could have spoken to me before leaving,

सोमवार, 25 अगस्त 2014

वतन पे जो फ़िदा होगा

हिमाला की बुलंदी से, सुनो आवाज़ है आयी 
कहो माँओं से दें बेटे, कहो बहनो से दें भाई

वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवाँ होगा
रहेगी जब तलक दुनियाँ, यह अफ़साना बयाँ होगा
वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवाँ होगा

हिमाला कह रहा है इस नौजवानों से
खड़ा हूँ संतरी बनके मैं सरहद पे जमानो से
भला इस वक्त देखूँ कौन मेरा पासबाँ होगा 
वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवाँ होगा

चमन वालों की गैरत को है सय्यदों  ललकारा
उठो हर फूल से कह दो की बन जाये वो अंगारा
नहीं तो दोस्तों रुसवा, हमारा गुलसिताँ होगा
वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवाँ होगा

हमारे एक पडोसी ने, हमारे घर को लूटा है
भरम एक दोस्त की बस दोस्ती का ऐसे टूटा है
कि अब हर दोस्त पे दुनियाँ को दुश्मन का गुमा होगा
वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवाँ होगा

सिपाही देता है आवाज, माताओं को बहनों को
हमें हथियार ले दो, बेच डालो अपने गहनों को
की इस कुर्बानी पे कुर्बा वतन का हर जवाँ होगा

वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवाँ होगा
रहेगी जब तलक दुनियाँ, यह अफ़साना बयाँ होगा


English Translation
India's patriotic war-cry against Chinese Incusion of 1965

Voice calls over from the heights of Himalayas,
Let sons tell their mothers, let brothers assure their sisters,

The one who dies for motherland, will live forever.
And his story will be told, till humanity is alive.
The one who dies for motherland, will live forever.

Himalaya says to young men of this country,
I have been guardian of these borders for ages,
Let me see who dare to be my companion.
The one who dies for motherland, will live forever.

Hunters have dared pride of peaceful gardeners,
Ask every flower to become glowing hot cinder,
Otherwise, friends, our garden will be destroyed.

One of our neighbour has dared to rob our house,
Our illusion of friendship is broken,
And every friend will be looked suspiciously by the world,
The one who dies for motherland, will live forever

A soldier cries out for mothers and sisters,
And asks to buy weapons by selling their jewellery,
For every person of country should sacrifice for country.

The one who dies for motherland, will live forever.
And his story will be told, till humanity is alive.

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

जीवन में कुछ कर ना सका

मैं जीवन में कुछ कर न सका!

जग में अंधियारा छाया था,
मैं ज्वाला लेकर आया था,
मैं जलकर दी आयु बिता, पर जगती का तम हर न सका!
मैं जीवन में कुछ कर न सका!

अपनी ही आग बुझा लेता,
तो जी को धैर्य बंधा देता,
मधु का सागर लहराता था, लघु प्याला भी मेँ भर न सका!
मैं जीवन में कुछ कर न सका!

बीता अवसर क्या आएगा,
मन जीवन भर पछताएगा,
मरना तो होगा ही मुझको, जब मरना था तब मर न सका!
मैं जीवन में कुछ कर न सका!


English Translation

I couldn't do anything in my life.

World was engulfed in darkness,
I brought light
I burnt my whole life, but I couldn't remove the darkness.
I couldn't do anything in my life.

Had I put down my own fire
I would have at least given myself satisfaction
There was ocean of love, but I couldn't even get small pot for me.
I couldn't do anything in my life.

Lost time wouldn't come again,
My heart will regret forever
Eventually I will die, but I didn't die when I had to.
I couldn't do anything in my life.

शनिवार, 26 जनवरी 2013

तुम्हारा साथ

सुख के दुःख के पथ पर जीवन
छोड़ता हुआ पदचाप गया,
तुम साथ रही, हँसते-हँसते
इतना लम्बा पथ नाप गया

तुम उतरी चुपके से मेरे
यौवन वन में बन कर बहार
गुनगुना उठे भौंरे, गुंजित हो
कोयल का आलाप गया

स्वप्निल स्वप्निल सा लगा गगन
रंगो में भीगी-सी धरती
जब बही तुम्हारी हँसी हवा-सी
पत्ता पत्ता कांप गया

जाने कितने दिन हम यूँही
बहके मौसम के साथ रहे
जाने कितने ही ख्वाब
हमारी आँखों में वह छाप गया

धीरे-धीरे घर के कामों ने
हाथ तुम्हारे थाम लिये
मेरा भी मन अब नये समय का
नया इशारा भाँप गया

अरतन -बरतन, चुल्हा चक्की
रोटी पानी के राग उठे
झड़ गये बहकते रंग, ह्रदय में
भावों का भर ताप गया

मैंने ना किया, तुमने ना किया
अब प्यार भरा संवाद कभी
बोलता हुआ वह प्यार न जाने
कब बन क्रिया कलाप गया

झगड़े भी हुए, अनबोला भी
पर सदा दर्द की चादर से
चुपके से कोई एक-दूसरे का
नंगापन ढाँप गया

इस विषय सफर की आँधी में
हम चले हाथ में हाथ दिये
चलते-चलते हम थके नहीं
आखिर रास्ता ही हांफ गया




English Translation

Life continued on leaving footprints on path of happiness and sorrow
But with you, I travelled this whole long journey happily,

Your descended stealthily in my jungle of youth as spring season,
Bumble bees sang and cuckoo's voice became sweeter

Sky became dreamy and earth became colourful
Even leaves shook coyly when you laughed

How many days we lived in our lovely intoxication
How many dreams we weaved in our eyes

Slowly, but household chores occupied your time
Even my heart understood the new sign of new times

Questions of domestic nature became big issues
All colours washed away, and heart became bereft of emotions

I didn't, and you didn't too, speak in romantic tone anymore
One wonders when our love became the everyday routine

We fought, we were mad,
But we covered each other's nakedness by blanket of pain, silently, supportingly

In this tumultuous world, we walked hand in hand
We didn't stop walking. In the end, path itself stopped

सोमवार, 29 अक्टूबर 2012

तीर पर कैसे रुकू में

तीर पर कैसे रुकूँ मैं
आज लहरों में निमंत्रण!

रात का अंतिम पहर है
झिलमिलाते हैं सितारे,
वक्ष पर युग बाहु बाँधे
मैं खड़ा सागर किनारे,
वेग से बहता प्रभंजन
केश-पट मेरे उड़ाता,
शून्य से भरता उदधि-
उर की रहस्यमयी पुकारें,

इन पुकारों की प्रतिध्वनी
हो रही मेरे हृदय में,
है प्रतिच्छयित जहाँ पर
सिंधु का हिलोल कम्पन!

तीर पर कैसे रुकूँ मैं
आज लहरों में निमंत्रण!

आज अपने स्वप्न को मैं
सच बनाना चाहता हूँ,
दूर की इस कल्पना के
पास जान चाहता हूँ,
चाहता हूँ तैर जाना
सामने अंबुधि पड़ा जो,
कुछ विभा उस पार की
इस पार लाना चाहता हूँ,

स्वर्ग के भी स्वप्न भू पर
देख उनसे दूर ही था
किन्तु पाऊंगा नहीं कर
आज अपने पर नियंत्रण | 

तीर पर कैसे रुकूँ मैं
आज लहरों में निमंत्रण!

आ रही प्राची क्षितिज से
खींचने वाली सदाऐं,
मानवो के भाग्य-निर्णायक
सितारों! दो दुआऐं,
नाव, नाविक, फेर ले जा
है नहीं कुछ काम इसका,
आज लहरों से उलझने को
फड़कती हैं भुजाऐं!

प्राप्त हो उस पार भी इस
पर-सा चाहे अँधेरा,
प्राप्त हो युग की उषा
चाहे लुटाती नव किरण-धन|

तीर पर कैसे रुकूँ मैं
आज लहरों में निमंत्रण!




English Translation

How can I stay ashore today?
Waves call out to me!

It's last part of night,
Stars are twinkling in sky,
Holding the world wrapped in my arms,
I stand ashore.
A fast wind,
Caresses my hairs.
Ocean fills the silence,
With mysterious calls from its depths.
Reverberation of these calls,
Is sounding in my heart,
Where falls a show of,
Vibrations from the Sea.

How can I stay ashore today?
Waves call out to me!

To my dreams, today,
I want to make true,
To the vision of far away,
I want to go near to,
I want to swim away,
For Sea is just ahead of me,
Some light from the other end,
I want to bring this end.

Even after seeing dreams of heaven,
Yet, I was far on earth.
But I will not be able to,
Control myself today.

How can I stay ashore today?
Waves call out to me!

From the east horizon,
Comes calls pulling me there.
You, the fortune makes of humans,
Stars! Bless me.
O boatman, take away your boat,
I don't need it today.
To fight with waves of Ocean,
My arms are eager today.

Maybe I will find on other end,
Darkness, just like on this end,
Or maybe I will find, morning of the world,
Showering the wealth of light.

How can I stay ashore today?
Waves call out to me!

रविवार, 1 अप्रैल 2012

इतने ऊँचे उठो

इतने ऊँचे उठो कि जितना उठा गगन है।
देखो इस सारी दुनिया को एक दृष्टि से
सिंचित करो धरा, समता की भाव वृष्टि से
जाति भेद की, धर्म-वेश की
काले गोरे रंग-द्वेष की
ज्वालाओं से जलते जग में
इतने शीतल बहो कि जितना मलय पवन है॥

नये हाथ से, वर्तमान का रूप सँवारो
नयी तूलिका से चित्रों के रंग उभारो
नये राग को नूतन स्वर दो
भाषा को नूतन अक्षर दो
युग की नयी मूर्ति-रचना में
इतने मौलिक बनो कि जितना स्वयं सृजन है॥

लो अतीत से उतना ही जितना पोषक है
जीर्ण-शीर्ण का मोह मृत्यु का ही द्योतक है
तोड़ो बन्धन, रुके न चिंतन
गति, जीवन का सत्य चिरन्तन
धारा के शाश्वत प्रवाह में
इतने गतिमय बनो कि जितना परिवर्तन है।

चाह रहे हम इस धरती को स्वर्ग बनाना
अगर कहीं हो स्वर्ग, उसे धरती पर लाना
सूरज, चाँद, चाँदनी, तारे
सब हैं प्रतिपल साथ हमारे
दो कुरूप को रूप सलोना
इतने सुन्दर बनो कि जितना आकर्षण है॥



English Translation

Rise as high, as high is the sky,
See the world with one eye,
Purify the land, with oneness of feeling,
Of race and caste, Of religion and differences,
Of blakes and whites, Of colour and apartheid,
In world burning with these evils,
Be as calming, as the wind from Himalayas

Make present better with your new hands,
Make paintings prettier with your new brush,
Give new tune to melody,
Give new letter to language,
In new construction of this world,
Be as original, as the creation itself is

Take only what is useful from the past,
Sticking to life and limb is sign of fear of death,
Break all constraints, let thought flow,
For motion if life's forever truth,
In continuous flow of stream,
Be as fast, as the change itself is

We want to make heaven on this earth,
If there is a heaven anywhere, to bring that here,
Sun, Moon, Moonlight, Stars,
Everybody is with us always,
Make ugliness prettier,
Be as beautiful, as attraction itself is

और भी दूँ

मन समर्पित, तन समर्पित
और यह जीवन समर्पित
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ

मॉं तुम्हारा ऋण बहुत है, मैं अकिंचन
किंतु इतना कर रहा, फिर भी निवेदन
थाल में लाऊँ सजाकर भाल में जब भी
कर दया स्वीकार लेना यह समर्पण

गान अर्पित, प्राण अर्पित
रक्त का कण-कण समर्पित
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ

मॉंज दो तलवार को, लाओ न देरी
बॉंध दो कसकर, कमर पर ढाल मेरी
भाल पर मल दो, चरण की धूल थोड़ी
शीश पर आशीष की छाया धनेरी

स्वप्न अर्पित, प्रश्न अर्पित
आयु का क्षण-क्षण समर्पित।
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ

तोड़ता हूँ मोह का बंधन, क्षमा दो
गॉंव मेरी, द्वार-घर मेरी, ऑंगन, क्षमा दो
आज सीधे हाथ में तलवार दे-दो
और बाऍं हाथ में ध्‍वज को थमा दो

सुमन अर्पित, चमन अर्पित
नीड़ का तृण-तृण समर्पित
चहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूँ



English Translation

My heart is surrendered, My body is too,
And my life too is surrendered,
But I still desire of giving something more, O my country

Mother, your loan is infinite, and I am destitute,
Yet, I beg you,
When I bring my head on a platter,
Have mercy and accept my gift

My songs are surrendered, My life is too
And every drop of my blood is surrendered,
But I still desire of giving something more, O my country

Shine my sword, Don't delay!
Tie the body armour tight on my waist,
Rub some dust from your esteemed feet on my forehead,
For your blessings are heavenly on my head

My dreams are surrendered, All questions too
And every moment of my life too is surrendered
But I still desire of giving something more, O my country

Forgive me, for I escape bond of love
Forgive me, my village, my home, my adobe,
Just give me sword to my right hand,
And give me flag to left hand

All flowers are surrendered, Whole garden too
And every blade of my nest too is surrendered
But I still desire of giving something more, O my country

पुष्प की अभिलाषा

चाह नहीं मैं सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊँ

चाह नहीं, प्रेमी-माला में
बिंध प्यारी को ललचाऊँ

चाह नहीं, सम्राटों के शव
पर हे हरि, डाला जाऊँ

चाह नहीं, देवों के सिर पर
चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊँ

मुझे तोड़ लेना वनमाली
उस पथ पर देना तुम फेंक

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पर जावें वीर अनेक



English Translation
Poem is from perspective of a flower, saying to its gardener

I don't desire to be part of ornaments of young women,
I don't desire to be part of garlands of lovers,
Oh God, I don't desire to be part of funeral procession of Kings,
Neither I desire to be offered to Gods in prayer, and feel proud of myself,
Just pluck me, O my gardener, and throw me on that path,
On which brave men journey to sacrifice their head for Motherland.

कोशिश करने वालों की

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।



English Translation

One cannot cross ocean being afraid of waves
Those who try, aren't defeated

When little ant walks with grain
She climbs over walls, slips hundreds of times
Faith in her heart, motivates her
Climbing after falling, falling after climbing doesn't bother her
Lastly, her efforts bear fruit
Those who try, aren't defeated

Diver dives in ocean
And comes back empty handed again and again
After all, pearls aren't found easily in deep water
And this hope encourages him twice as much
His fist isn't empty every time
Those who try, aren't defeated

Failure is a challenge, accept that
What was amiss, observe and improve
Till you obtain success, abandon all rest and sleep
Don't run away from struggle
After all, one doesn't get glory without doing anything
Those who try, aren't defeated

तूफानों की ओर घुमा दो

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

आज सिन्धु ने विष उगला है
लहरों का यौवन मचला है
आज ह्रदय में और सिन्धु में
साथ उठा है ज्वार

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

लहरों के स्वर में कुछ बोलो
इस अंधड में साहस तोलो
कभी-कभी मिलता जीवन में
तूफानों का प्यार

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

यह असीम, निज सीमा जाने
सागर भी तो यह पहचाने
मिट्टी के पुतले मानव ने
कभी ना मानी हार

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार

सागर की अपनी क्षमता है
पर माँझी भी कब थकता है
जब तक साँसों में स्पन्दन है
उसका हाथ नहीं रुकता है
इसके ही बल पर कर डाले
सातों सागर पार

तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार ।।



English Translation

Turn the boat towards storms, O boatman!

Today, ocean is churning poison,
Waves are getting strong,
Today, tides have risen in my heart and the ocean together!

Turn the boat towards storms, O boatman!

Let's talk to waves in their language,
Let's weigh our courage in this turmoil,
It's not usual in life to find love of the waves!

Turn the boat towards storms, O boatman!

This infinite seas, should know its limit
Ocean must recognize this,
That this puppet of soil human, has not learned to accept defeat!

Turn the boat towards storms, O boatman!

Seas has its own power,
Yet when does boatman flounder?
Till the last breath,
His hands don't stop,
On whose force only,
All seven Oceans of world are conquered!

Turn the boat towards storms, O boatman!